ग्रामीणों और पुलिस में हाथापाई, चालक को छुड़ाकर भगाया
मुजफ्फरपुर, मई 3 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरियारपुर बाजार में शुक्रवार शाम बोलेरो एवं बाइक चालक के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। ग्रामीणों ने हिरासत में लिए गए चालक को जबरन पुलिस गाड़ी से उतारकर भगा दिया। मामले में पुलिस ने तीन नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बाइक चालक बरियारपुर का है, जबकि बोलेरो चालक फिरोजपुर गांव का बताया जा रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि बोलेरो से बाइक में ठोकर लगने के बाद दोनों चालकों में विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- ऑटो चालक से मारपीट में एक गिरफ्तार, तीन फरार सूचना पर पहुंची बरियारपुर पुलिस ने मामले को सुलझाने की कोशिश की। इस बीच बोलेरो चालक काफी आक्रोशित हो गया। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.