चक्रधरपुर, फरवरी 26 -- सोनुवा, संवाददाता सोनुवा के गोलमुंडा पंचायत भवन के पास एक सरकारी भवन का निर्माण किया जा रहा है, जहां पर योजना का बोर्ड तक नहीं लगा है। भवन निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इसको लेकर पिछले दिनों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आपत्ति जताया था। ग्रामीणों की शिकायत पर जिला परिषद सदस्य जगदीश नायक भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने भी निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए संवेदक के कर्मी को कार्य के गुणवत्ता में सुधार करने और कार्यस्थल में योजना का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद संवेदक द्वारा निर्माण कार्य में सुधार नहीं किया गया और बोर्ड भी नहीं लगाया गया। निर्माण कार्य में ठेकेदार की मनमानी से ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला के उच्च अधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.