ग्रामसभा में सामाजिक बहिष्कार संबंधी शिकायत पर हुई सुनवाई, शिकायतकर्ता ने वापस लिए आरोप
घाटशिला, जून 10 -- जादूगोड़ा। ग्राम तालसा में ग्रामसभा की बैठक माझी बाबा दुर्गाचरण मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंगली मुर्मू एवं उनके पुत्र मंगल हेंब्रम की ओर से डीसी को दिए गए कथित सामाजिक बहिष्कार संबंधी शिकायत पत्र पर चर्चा की। इसमें सबसे पहले मंगल हेंब्रम से शिकायत के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गई। उनसे पूछा गया कि कथित बहिष्कार किसके द्वारा किया गया। क्या इस संबंध में कोई ग्रामसभा आयोजित हुई थी आदि। इसके बाद ग्राम सभा के अध्यक्ष, सदस्यों, बुजुर्गों एवं ग्रामीणों के बयान लिए गए। सभी ने स्पष्ट रूप से कहा कि ग्रामसभा द्वारा किसी प्रकार का सामाजिक बहिष्कार नहीं किया गया है। साथ ही किसी व्यक्ति को गांव छोड़ने अथवा जान से मारने की धमकी भी नहीं दी गई है। इस संबंध में ग्रामसभा की कोई बैठक आयोजित होने से भी इनकार किया गया। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.