ग्रामसभा में विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी
रांची, मार्च 28 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के नुरीडीह में शनिवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह मुंडा ने की। ग्रामसभा में बीवी राम जी योजना के तहत संचालित योजनाओं के साथ 15वें वित्त आयोग की योजनाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, मैया सम्मान योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की जानकारी दी गई। ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह मुंडा ने ग्रामीणों को इन योजनाओं के लाभ और प्रक्रिया से अवगत कराया। बैठक में वार्ड सदस्य गीता देवी, जल सहिया सोनामनी देवी, स्वास्थ्य सहिया सोनामनी देवी, पंचायत सहायक रामचंद्र महतो, सामाजिक अंकेक्षण टीम की ज्योति बांस महली, मीरा महतो, सरोज देवी सहित मोहन मुंडा, सुखदेव अहीर, वकील यादव और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.