समस्तीपुर, अप्रैल 24 -- शिवाजीनगर। प्रखंड में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सभी पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवन में आयोजित बैठकों में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों व पंचायत कर्मियों ने भाग लिया। ग्रामसभा के माध्यम से ग्रामीण विकास एवं जनहित योजनाओं के क्रियान्वयन तथा पंचायत स्तर की समस्याओं के समाधान को लेकर विचार विमर्श किया गया। बंधार पंचायत में आयोजित ग्रामसभा की अध्यक्षता मुखिया चंदन कुमारी ने की। इसमें पेयजल, सड़क मरम्मत और स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। रहटौली में मुखिया प्रेम कुमार सहनी, मधुरापुर में मुखिया भरत सिंह, भटौरा में मुखिया सरिता कुमारी, डुमरा मोहन मुखिया सुनैना देवी, रजौर रामभद्रपुर में मुखिया रामचंद्र सिंह, करियन में मुखिया संजीव पासव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.