रांची, फरवरी 1 -- खूंटी, संवाददाता। संयुक्त ग्राम सभा का वार्षिक सम्मेलन रविवार को डेमका मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सम्मेलन में वर्षभर के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया तथा ग्राम सभा को सशक्त बनाने, समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना और जल-जंगल-जमीन की रक्षा को लेकर गहन चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित कर पूजा-अर्चना के साथ की गई। सम्मेलन में समाजसेवी एवं आदिवासी अधिकारों के लिए सक्रिय कार्यकर्ता वॉल्टर कंडुलना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने झारखंड सरकार द्वारा हाल में बनाई गई पेसा नियमावली और केंद्र सरकार के पेसा कानून के बीच मौजूद विसंगतियों व खामियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केंद्रीय पेसा कानून को पूरी तरह लागू करने के लिए "जिउरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.