चाईबासा, मई 11 -- चाईबासा, संवाददाता। नरसंडा संकोसाई की महिला सुनीता बानरा द्वारा जमीन पर दावा किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में महिला द्वारा अपनी बड़ी मां जीरामनी सुन्डी आंगनबाड़ी सेविका के विरुद्ध मुफस्सिल थाना में लिखित रूप से शिकायत की गई है। जब यह मामला कोल्हान पोड़ाहाट मानकी मुंडा संघ केंद्रीय कमेटी व न्याय पंच के संज्ञान में आया तो सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से संपर्क कर इस मामले को ग्रामसभा स्तर से निपटाने के लिए रेफर किया गया। इसके तहत रविवार को नरसंडा पंचायत भवन में ग्राम मुंडा ध्रुवा सुन्डी की अध्यक्षता में न्याय पंच एवं मानकी मुंडा केंद्रीय कमेटी की उपस्थिति में बैठक हुई। लेकिन फोन पर कई बार संपर्क किए जाने के बावजूद वादी पक्ष बैठक में नहीं पहुंची, जिस कारण मामले का समाधान नहीं किया जा सका। महिला को ग्रामसभा म...