सराईकेला, मई 21 -- खरसावां। थाना क्षेत्र के रायजामा गांव में थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को सामाजिक और कानूनी विषयों पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को डायन प्रथा रोकथाम अधिनियम, महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध, महिला सुरक्षा और महिलाओं के कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करते हुए समाज में इसके दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, आपातकालीन सहायता नंबर-112 तथा साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी गई। पुलिस ने बच्चा चोरी जैसी अफवाहों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध सूचना की सत्यता जांचने की अपील की। यह भी पढ़ें- विद्यार्थी इंटरनेट और सोशल मीडिया का सुरक्...