ग्रामसभा में ग्रामीणों को मिली पेसा कानून की जानकारी
सिमडेगा, अप्रैल 27 -- केरसई, प्रतिनिधि। प्रखंड के बासेन ग्राम में पेसा कानून को लेकर अजीत लकड़ा के अध्यक्षता में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में अनूप लकड़ा ने पेसा कानून नियमावली के तहत प्राकृतिक संसाधनों पर अधिकार, भूमि अधिग्रहण पर नियंत्रण, अवैध भूमि हस्तांतरण रोकना, लघु वन उपज पर अधिकार, विवाद समाधान आदि अधिकारों और प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी दिया। अमृत डांग ने वन अधिकार कानून के तहत वनों पर व्यक्तिगत अधिकार, सामुदायिक अधिकार, लघु वन उपज पर अधिकार, विस्थापन के विरुद्ध सुरक्षा, पारंपरिक निवास का अधिकार आदि विशेष अधिकारों और प्रावधानों से विस्तृत से अवगत किया। वहीं प्रदीप टोप्पो के द्वारा सीएनटी एक्ट कानून 1908 के तहत आदिवासी भूमि स्थानांतरण पर प्रतिबंध, अवैध हस्तांतरण पर पुनर्स्थापना, आदि विशेष अधिकार और प्रावधानों से अवगत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.