सिमडेगा, अप्रैल 18 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के विवाह मंडप में ग्रामसभा मंच की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से पेसा नियमावली की विस्तृत जानकारी दी गई। जिससे ग्रामीणों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जा सके। इसके अलावे ग्राम सभा का विस्तार, उसकी भूमिका को सशक्त बनाने तथा गांव स्तर पर निर्णय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई।बैठक में कई लोगों ने ग्रामसभा को मजबूत बनाने को लेकर सुझाव दिए। मौके पर प्रमुख विपिन पंकज मिंज ने कहा कि ग्रामसभा लोकतंत्र की नींव है और इसकी मजबूती से ही ग्रामीण विकास को गति मिल सकती है। बैठक में ग्राम सभा मंच के अध्यक्ष समर्पण सुरीन, अनूप लकड़ा, सिप्रियन समद, सुबरदानी एवं अन्य बुद्धिजीवी पदाधिकारी उपस्थित थे।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.