चाईबासा, अप्रैल 27 -- चाईबासा। टोंटो प्रखंड के बड़ा झींकपानी पंचायत के तालाबुरु गांव में ग्रामसभा हुई। इसकी अध्यक्षता ग्रामीण मुंडा मथुरा दोराईबुरु ने की। इस दौरान ग्रामसभा को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। मौके पर ग्रामसभा को भंग करने वाले लोगों को दंडित किए जाने का भी सुझाव दिया गया। इस पर सभी ग्रामीणों ने सहमाति जताई। बैठक में वन संरक्षक सुरक्षा समिति के अध्यक्ष पद के लिए घनश्याम दोराईबुरु को चुना गया है। उसके साथ में मंगल हासदा को रखा गया है। इस अवसर पर मथुरा दोराईबुरु, घनश्याम,चारन हासदा, प्रताप,कल्पना, शिवचरण हासदा, अनिता दोराईबुरु,चाम्पा, जयसिंह,जुरिया कुंकल मंगल हासदा,सलिम, बलराम आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- ग्रामसभा में ग्रामीणों को मिली पेसा कानून की जानकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.