ग्रामसभा के माध्यम से मोनिका बनीं नई आंगनबाड़ी सेविका
गुमला, मई 21 -- भरनो। प्रखंड के गुलैची टोली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका के सेवानिवृत्त होने के बाद गुरुवार को ग्रामसभा के माध्यम से नई सेविका का चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में संपन्न हुई।गुलेचीटोली, मासूटोली और नावाटोली पोषक क्षेत्र से कुल दस महिलाओं ने सेविका पद के लिए आवेदन किया था। चयन प्रक्रिया में सबसे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाली मोनिका कुजूर को नई आंगनबाड़ी सेविका चुना गया।ग्रामसभा में सीडीपीओ नीलम केरकेट्टा, प्रमुख पारसनाथ उरांव, मुखिया मंजू देवी, शिव केशरी, एतवा उरांव, लघुवा उरांव, उर्मिला देवी, ओनीमा बाड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। यह भी पढ़ें- दो आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सहायिका का हुआ चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.