ग्रामसभा की भूमिका पर कार्यशाला का आयोजन
कोडरमा, जून 2 -- कोडरमा। ग्राम विकास समिति के सदस्यों की क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया। समर्पण संस्था के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में डोमचांच प्रखंड के बेहराडीह, मधुबन, बंगाखलार, ढाब, ढोढाकोला, पारहो एवं जानपुर पंचायतों के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यशाला प्रोग्राम मैनेजर सलोनी कुमारी के द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को ग्रामसभा की भूमिका एवं महत्व, पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में समुदाय की सहभागिता, सरकारी योजनाओं की निगरानी, पर्यावरण संरक्षण, बाल एवं महिला अधिकारों की सुरक्षा तथा पंचायत स्तरीय कार्ययोजना निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- कादीपुर पंचायत में सहयोग शिविर यह भी पढ़ें- बाल संरक्षण समिति के पुनरुत्थान को लेकर कार्यशाला आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.