प्रयागराज, मार्च 24 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता पूर्व मंत्री अंसार अहमद के जिस शीतगृह में हादसा हुआ है, उसका निर्माण ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा कर किया गया है। मंगलवार को जांच के दौरान जब टीम गई तो इसकी भी शिकायत हुई। जिसके बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम सोरांव से इसकी रिपोर्ट मांगी है।हादसे के बाद जिलाधिकारी ने एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह व अन्य अफसरों की जांच टीम गठित कर दी थी। टीम ने मंगलवार को काम शुरू किया। जांच शुरू हुई तो बताया गया कि यह निर्माण ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा करके किया गया है। जिसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी गई। डीएम ने एसडीएम से पूरी तफ्तीश कर जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा है। अगर यह बात सही हुई तो पूर्व मंत्री पर एक और मुकदमा दर्ज होगा। जिसमें सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला होगा। फिलहाल डीएम मनीष कुमार वर्मा का कहना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.