ग्रामसभा की अनुमति बिना कोयला जांच ड्रिलिंग का विरोध
लातेहार, जून 1 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के सासंग पंचायत के सासंग गांव स्थित कोटारी टोला अखड़ा में ओरिएंटल कंपनी द्वारा कराई जा रही कोयला खनन संबंधी ड्रिलिंग के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों के आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी ने ग्रामसभा की अनुमति और स्थानीय लोगों की सहमति के बिना ड्रिलिंग कार्य शुरू कर दिया है, जो ग्रामीणों के अधिकारों का उल्लंघन है। प्रदर्शन में शामिल महिला ग्रामीणों संगीता देवी, सहोदरी देवी, उर्मिला देवी, सुकमनी कुमारी और रीनामणि देवी समेत अन्य लोगों ने कहा कि किसी भी खनन परियोजना से पहले ग्रामसभा की स्वीकृति लेना अनिवार्य है। इसके बावजूद कंपनी द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए कोटारी टोला अखड़ा क्षेत्र में ड्रिलिंग मशीन लगाकर कार्य शुरू कर दिया गया है।
स्थानीय युवाओं की उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.