गया, दिसम्बर 23 -- भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज विभाग के सचिव के निर्देशानुसार पंचायतों में ग्रामसभा के आयोजन को लेकर मंगलवार को प्रचार किया गया। मनरेगा के प्रखंड प्रोग्राम पदाधिकारी विजय कुमार सिंहा ने बताया कि 23 से 26 दिसंबर के बीच अलग अलग तिथियों को प्रखंड की सभी पंचायतों में ग्रामसभा आयोजित की जाएगी। इसमें लोगों के जरूरत के हिसाब से योजनाएं ली जाएगी। साथ ही योजनाओं के नियम कायदे व क्रियान्वयन के बारे में लोगों को पूरी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए प्रचार प्रसार कराया गया। ताकि ग्रामसभा में भारी संख्या में गांव टोले के लोग पहुंच सकें और योजनाओं के बारे में जान सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.