मिर्जापुर, अप्रैल 19 -- मिर्जापुर। सरकार का संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चलाया जा रहा साफ-सफाई झाड़ियों की कटाई, कचरों की सफाई, जाम नाली नलों की सफाई अभियान जनपद के चुनिंदा ब्लाकों, ग्रामसभाओं को सीमट कर रह गया है। जमालपुर ब्लाक के बहुतेरे ऐसे ग्रामपंचायतें हैं जहां संचारी रोग अभियान के बारे में ग्रामीण जानते तक नहीं हैं। गलियों में कचरे का ढेर है। नालियां बजबजा रहीं हैं। अमृत सरोवर अभिषाप सरोवर की तरह दिख रही है। नालियों के गंदा पानी के निकासी का रास्ता नहीं है। किसानों के खेतों में पहुंचकर तबाही के सबब बन रहे हैं। पंचायती राज का मतलब यहां के लोगों के लिए सिर्फ और सिर्फ पांच साल पर ग्रामप्रधान चुनाव भर है। जमालपुर ब्लाक के कंचनपुर ग्रामसभा का कुछ यही हाल है। खाजगीपुर, पैगबंरपुर, कंचनपुर और आनंदीपुर समेत चार गांवों में फैला कंचनपुर ग...