धनबाद, मार्च 16 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। साउथ तिसरा स्थित गोल्डेन पहाड़ी स्थित ग्रामता मंदिर व पूजा स्थल के अस्तित्व पर चारों ओर ओबी डंप होने से खतरा मंडराने लगा है। इसको लेकर रविवार को स्थानीय लोगों की बैठक हुई। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले कई वर्षों से यहां पूजा की जा रही है। लगातार ओबी डंप होने से पूजा स्थल व मंदिर के आसपास ओबी डंप का पहाड़ बन चुका है। स्थानीय प्रबंधन पूजा स्थल को बचाने की दिशा में कोई पहल नहीं कर रहा है। इससे ग्रामीणों के साथ-साथ श्रद्धालुओं में प्रबंधन के प्रति रोष है। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर को पूरे विधि-विधान के साथ विस्थापन करने का काम करें। उसके बाद ओबी डंपिंग का काम करें, अन्यथा उग्र आंदोलन होगा। बैठक में सूरज निषाद, लक्ष्मीकांत निषाद, हीना, भोला निषाद, आनंदी नोनिया, बिरजू निषाद, संजीत कुमार, रूपेश निषाद, रमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.