बोकारो, मार्च 21 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के ओरदाना एवं उलगड्डा पंचायत के किसानों ने हाल ही में उच्च मूल्य फसल उत्पादन को समझने के उद्देश्य से एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट में भाग लिया। इस भ्रमण के दौरान किसानों को उत्तासारा पंचायत के सेहदा टोला ले जाया गया, जहां वे उन्नत खेती के सफल मॉडलों से रूबरू हुए। इस एक्सपोजर विजिट का मुख्य आकर्षण ग्राफ्टेड टमाटर की खेती रही। किसानों को बताया गया कि एक ग्राफ्टेड टमाटर पौधा 18-20 किलोग्राम तक उत्पादन देने में सक्षम होता है और एक ही पौधे से लगभग 9 महीनों तक लगातार टमाटर प्राप्त किया जा सकता है। यह पारंपरिक खेती की तुलना में अधिक लाभकारी और टिकाऊ विकल्प के रूप में उभरकर सामने आया। भ्रमण के दौरान किसानों ने सेहदा टोला में स्थापित फसल क्षेत्रों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। किसानों ने ग्राफ्टेड टमाटर के पौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.