देहरादून, जून 8 -- देहरादून। ग्राफिक एरा ने राष्ट्र सेवा में वीरगति को प्राप्त हुए अपने पूर्व छात्र शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की। विश्वविद्यालय में आयोजित शोक सभा में उनके अद्वितीय साहस और बलिदान के लिए उन्हें नमन किया गया। शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बी.ए इंग्लिश (ऑनर्स) के बैच 2019-22 के छात्र थे। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में राष्ट्र की सेवा के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में ऑपरेशनल ड्यूटी करते हुए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया। इस दौरान प्रो वीसी डॉ संतोष एस.सर्राफ, कुलसचिव डॉ नरेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ग्राफिक एरा में शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर को श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- एपीएस में शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर को दी श्रद्धांजलि यह भी...