ग्राफिक एरा में वेदर मानिटरिंग स्टेशन लगा
देहरादून, जुलाई 16 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता ग्राफिक एरा में उत्तराखंड की सौर ऊर्जा क्षमता के सटीक आकलन और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए वेदर मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित किया गया।ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी का सेंटर ऑफ एनर्जी रिसर्च देश के नेट-जीरो उत्सर्जन के लक्ष्य की दिशा में स्वच्छ ऊर्जा से जुड़ी तकनीकों के विकास और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है। इसी क्रम में सेंटर ऑफ एनर्जी रिसर्च ने इसरो के अहमदाबाद स्थित स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर के सहयोग से उत्तराखंड में सौर ऊर्जा उत्पादन की संभावनाओं के आकलन के लिए सोलर रिसोर्स असेसमेंट की पहल शुरू की है।इस परियोजना के तहत आज सेंटर ऑफ एनर्जी रिसर्च की सोलर एनर्जी लैब में वेदर मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित किया गया। यह स्टेशन सौर विकिरण और मौसम से जुड़े विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.