ग्राफिक एरा में बीसीए-एमसीए बैच 2026 का स्वागत
नैनीताल, अगस्त 12 -- भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में बीसीए एवं एमसीए बैच 2026 के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. तबस्सुम नकवी ने ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि विवि जीवन नए अवसरों और जिम्मेदारियों से भरा महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, ईमानदारी, टीमवर्क, प्रभावी संचार और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। भीमताल कैंपस के निदेशक ने विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सुविधाओं, मेंटरशिप और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफलता केवल सीजीपीए तक सीमित नहीं है, बल्कि ज्ञान, व्यावहारिक कौशल, आत्मविश्वास और बेहतर व्यक्तित्व विकास भी महत्वपूर्ण हैं। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.