देहरादून, नवम्बर 20 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। ग्राफिक एरा अस्पताल में गुरुवार को छात्रों को आपातकालीन स्थितियों में जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी दी गई। विश्व एनेस्थीसिया दिवस के तहत बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को आपातकालीन चिकित्सा से जुड़ी आवश्यक जीवन रक्षक तकनीक का केंद्रित और व्यवहारिक ज्ञान दिया गया। इसमें सीपीआर की सही लय, दबाव और श्वसन प्रक्रिया का अभ्यास कराने के साथ ही एयरवे मैनेजमेंट, प्राथमिक आकलन, तुरंत निर्णय लेने की क्षमता और टीमवर्क पर जोर दिया गया। कार्यशाला का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के पैरामेडिकल विभाग और ग्राफिक एरा अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग ने किया। कार्यक्रम में ग्राफिक एरा अस्पताल के मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ. गुरदीप सिंह झीते, एनेस्थीसियोलॉजिस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.