नैनीताल, मई 2 -- भीमताल, संवाददाता। ग्राफिक एरा परिसर में बीते शुक्रवार की शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुमाउनी लोक गायक इंदर आर्य ने शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। इंदर आर्य ने अपने लोकप्रिय गीत गुलाबी शरारा, माठु माठु, बोल हीरा, हे मधु और मुखुड़ी सहित आदि प्रस्तुत किए, जिन पर छात्र-छात्राएं जमकर थिरके। इस दौरान छात्रों ने मोबाइल फ्लैशलाइट जलाकर माहौल को और भी रंगीन बना दिया। कई छात्र-छात्राएं पारंपरिक अंदाज में नृत्य करते नजर आए। कार्यक्रम के अंत शिक्षक गोविंद जेठी ने लोक गायक इंदर आर्य को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने मनाया इस दौरान छात्र-छात्राएं और शिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.