देहरादून, मार्च 19 -- देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और नेशनल फिजिकल लैबोरेट्री के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को 'हाइब्रिड मैटेरियल्स' विषय पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि स्कॉटलैंड के प्रो. डिनो जारोसिंस्की ने कहा कि हाइब्रिड मैटेरियल्स ही आगामी नवाचारों की नींव बनेंगे, जो अधिक सक्षम और टिकाऊ हैं। कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह ने स्वास्थ्य और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में इन मैटेरियल्स की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में जर्मनी के प्रो. पैट्रिक मुगली सहित देश-विदेश के कई वैज्ञानिक शामिल हुए। तीन दिवसीय इस आयोजन के 10 तकनीकी सत्रों में हाइड्रोजन ईंधन, कार्बन नैनोट्यूब और नैनो-तकनीक जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य आधुनिक युग की जटिल जरूरतों के लिए उन्नत मल्टी-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.