देहरादून, अप्रैल 25 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग की ओर से दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भविष्य की उन्नत संचार तकनीकों पर मंथन हुआ। सम्मेलन में आने वाले समय में नेटवर्क अधिक स्मार्ट, तेज और अनुकूलनशील होंगे जैसे विषयों पर चर्चा हुई। दो दिवसीय सम्मेलन में दस तकनीकी सत्र हुए, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चिप डिजाइन, हेटेरोजीनियस चिपलेट आर्किटेक्चर, रीकॉन्फिगरेबल इंटेलिजेंट सरफेस, 5जी एडवांस्ड व 6जी संचार तकनीक, क्रायोजेनिक सिस्टम्स और उन्नत वायरलेस नेटवर्क जैसे विषयों पर चर्चा की गई। सम्मेलन में देश विदेश के विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से भाग लिया।संचार मंत्रालय के नेशनल कम्युनिकेशंस अकादमी के निदेशक अतुल जोशी ने कहा क...