ग्राफिक एरा भीमताल में अमेरिकी विद्यार्थियों ने जानी भारतीय ज्ञान परंपरा
नैनीताल, मई 10 -- भीमताल, संवाददाता। ग्राफिक एरा परिसर में 'सेंटर फॉर कुमाउनी कल्चर एंड हेरिटेज' की ओर से आयोजित भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रम का रविवार को समापन हो गया है। कार्यक्रम में अमेरिका के 15 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।समापन समारोह में सांस्कृतिक आदान-प्रदान की अनूठी झलक दिखी। अमेरिकी छात्रों ने हिंदी में अपने अनुभव साझा किए और झोड़ा नृत्य व साड़ी वॉक के जरिए भारतीय परंपराओं को अपनाया। कार्यक्रम में पहाड़ी व्यंजन, मेहंदी और संगीत मुख्य आकर्षण रहे। परिसर निदेशक प्रो. अनिल कुमार नायर ने बताया कि यह आईकेएस का नौवां सफल बैच था। उन्होंने विदेशी छात्रों की ओर से कुमाउनी संस्कृति को सीखने और पश्चिमी संस्कृति की झलक साझा करने के प्रयासों की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.