रिषिकेष, मई 2 -- जौलीग्रांट स्थित एसआरएचयू में विश्वविद्यालय खेल समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय इंटर कॉलेज वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन शनिवार को हुआ। फाइनल मुकाबला ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय और स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) के बीच खेला गया, जिसमें ग्राफिक एरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज की। ग्राफिक एरा ने फाइनल में 25-22 और 25-20 के सेट से एसआरएचयू को हराकर खिताब अपने नाम किया। समापन अवसर पर एसआरएचयू के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स कमेटी के अध्यक्ष डॉ. विनीत मेहरोत्रा ने बताया क...