नैनीताल, जून 11 -- भीमताल, संवाददाता। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल की टेस्टिंग लेबोरेटरी को नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज से आईएसओ/आइईसी मानक के तहत मान्यता प्राप्त हुई है।इस उपलब्धि के साथ विश्वविद्यालय की सिविल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रयोगशालाएं अब अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप परीक्षण सेवाएं प्रदान करने को अधिकृत हो गई हैं। परिसर निदेशक निदेशक प्रो. अनिल कुमार नायर ने बताया मान्यता प्राप्त होने के बाद प्रयोगशाला सड़क, पुल, भवन एवं अन्य आधारभूत संरचना परियोजनाओं में उपयोग होने वाली निर्माण सामग्रियों के प्रमाणित परीक्षण कर सकेगी। अत्याधुनिक प्रयोगशाला में कंक्रीट, मिट्टी, स्टील, सीमेंट, ईंट और एग्रीगेट्स सहित विभिन्न सामग्रियों की गुणवत्ता जांच की जाएगी। साथ ही सरकारी विभागों, निजी संस...