देहरादून, जनवरी 3 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड के अस्पताल विहीन और दुर्गम इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए 'ग्राफिक एरा' की मोबाइल मेडिकल यूनिटों ने मोर्चा संभाल लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रवाना की गई इन यूनिटों ने चमोली के जिलासू और टिहरी के गोना गांव पहुंचकर अपनी सेवाएं देनी शुरू कर दी हैं। पहले ही दिन 100 से अधिक मरीजों की जांच टिहरी के भिलंगना ब्लॉक और चमोली के पोखरी ब्लॉक के गांवों में पहुंची इन यूनिटों के माध्यम से ग्रामीणों को सामान्य रोगों की ओपीडी, लैब टेस्ट और निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। 100 से अधिक रोगियों का परीक्षण किया गया। इन मोबाइल अस्पतालों में कुशल डॉक्टरों की टीम के साथ ही लैब और फार्मेसी की सुविधा भी मौजूद है। जटिल मामलों में मरीजों को उच्च केंद्रों पर रेफर करने की व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.