ग्राफिक एरा के ऑर्गेनिक टेम्परेचर सेंसर को भारतीय पेटेंट
देहरादून, जुलाई 21 -- देहरादून। वरिष्ठ संवाददाता ग्राफिक एरा के शोधकर्ताओं ने नवाचार के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की डॉ. अभिलाषा मिश्रा और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के डॉ. अरुण प्रताप सिंह राठौड़ के विकसित ऑर्गेनिक थिन फिल्म टेम्परेचर सेंसर को भारत सरकार ने भारतीय पेटेंट प्रदान किया है। 24 जून 2026 को पेटेंट संख्या 593200 के तहत मिले इस पेटेंट वाला सेंसर लचीले ऑर्गेनिक पदार्थों से तैयार किया गया है। यह कम लागत में उच्च दक्षता के साथ विभिन्न परिस्थितियों में तापमान मापने में सक्षम है। इसका उपयोग औद्योगिक इकाइयों, घरेलू उपकरणों, अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों सहित कई क्षेत्रों में किया जा सकेगा। यह तकनीक फ्लेक्सिबल इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं खोलेगी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.