देहरादून, मार्च 27 -- देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में अब सड़कों, पुलों और इमारतों में इस्तेमाल की गई सामग्री की गुणवत्ता की जांच भी होगी। नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेट्रीज (एनएबीएल) ने इसके लिए ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को मान्यता दी है।इसके लिए एनएबीएल ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को आईएसओ, आईइसी सर्टिफिकेट जारी कर जनरल रिक्वायरमेंट्स फॉर द कॉम्पिटेंस ऑफ टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेट्रीज का दर्जा दिया है। ग्राफिक एरा की मैटेरियल्स टेस्टिंग लैब अब और अधिक सशक्त होकर सरकारी संस्थानों, निजी कंपनियों और इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता की जांच की प्रमाणित सेवाएं प्रदान कर सकेगी। आधुनिक तकनीक और उन्नत उपकरणों से लैस इस लैब में कंक्रीट, मिट्...