ग्राफिक एरा अस्पताल ने शास्त्रीनगर क्षेत्र को गोद लेकर दी हेल्थ कार्ड की सुविधा
देहरादून, मई 17 -- फोटो देहरादून। ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस एवं अस्पताल ने वार्ड 40 सीमाद्वार के शास्त्रीनगर क्षेत्र को गोद लिया है। रविवार को पार्षद विनोद रावत के कार्यालय में शिविर लगाया और 800 लोगों को योजना में शामिल किया, 200 लोगों को हेल्थ कार्ड बांटे। पार्षद के मुताबिक क्षेत्र में नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता अभियान और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। अस्पताल से डा. मनोज सोनकर की अगुवाई में टीम ने लोगों को स्वास्थ्य के संबंध में कुछ टिप्स दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.