देहरादून, अप्रैल 14 -- देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह को इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईएएफओएसटी) का फैलो चुना गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें खाद्य विज्ञान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय शोध, नवाचार और उत्कृष्ट अकादमिक नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया है। कनाडा की इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईएएफओएसटी) विश्वभर के अग्रणी खाद्य वैज्ञानिकों का एक विशिष्ट मंच है, जहां सदस्यता केवल उन्हीं विशेषज्ञों को दी जाती है जिन्होंने इस क्षेत्र में असाधारण और प्रभावशाली योगदान दिया हो। डॉ सिंह को यह प्रतिष्ठित सम्मान 23वें वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी के दौरान हांगकांग में प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आईएएफओएसटी की फैलोशिप उनके लिए गर्व, प्रेरणा और जिम्मेदारी-ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.