बागपत, जनवरी 22 -- बड़ौत। सोना चांदी के दाम बढ़ने के बावजूद बड़े ज्वेलरी शॉप से लोग खरीददारी कर रहे हैं जबकि छोटे ज्वेलरी शॉप मालिक ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। वर्तमान समय में शादी विवाह का सीजन भी चल रहा है। बावजूद इसके छोटे ज्वेलरी शॉप को ग्राहक नहीं मिल रहे हैं। हालांकि, कुछ ग्राहक आ भी रहे हैं तो वह छोटे-मोटे समान ही खरीद रहे हैं। सबसे बड़ा फर्क ज्वेलरी गढ़ने वाले कारीगरों पर पड़ा है। काम न होने से कारीगर खाली बैठे हुए हैं। एक ज्वेलरी शॉप पर सोना और चांदी की खरीदारी के लिए पहुंचे उपेंद्र खोखर व उनकी पत्नी सुनीता ने बताया कि उन्हें मजबूरी में सोना खरीदना पड़ रहा है, क्योंकि उनके घर में शादी है। ऐसे में परंपरागत रूप से विवाह-शादी में सोने के लेन-देन का प्रचलन आम है। ग्राहक राजीव कुमार ने बताया कि एक आम व्यक्ति की पहुंच से सोना और चांदी अब द...