अलीगढ़, अप्रैल 22 -- अलीगढ़, सत्येन्द्र कुलश्रेष्ठ। अलीगढ़ से हवाई जहाज में बैठकर उड़ान भरने का सपना चंद दिनों के लिए पूरा हो पाया और फिर अतीत की बात हो गया। 100 करोड़ की लागत से तैयार हुए अलीगढ़ धनीपुर एयरपोर्ट पर वर्तमान में कबूतर उड़ रहे है या फिर निजी फ्लाइंग एकेडमी के ट्रेनी विमान। एयरपोर्ट परिसर की रैलिंग टूट चुकी है। फॉल सीलिंग भी जगह-जगह से उखड़ गई है। यहां कबूतरों ने अपना आशियाना बना लिया है। मार्च 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अलीगढ़ एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया था। उद्घाटन के बाद पहली बार 19 सीटर विमान ने यहां लैडिंग की थी तो दूसरी फ्लाइट लखनऊ के लिए रवाना हुई। इसके साथ-साथ आजमगढ़, श्रावस्ती, मुरादाबाद और चित्रकूट एयरपोर्ट का भी उद्घाटन किया गया था। यह एयरपोर्ट केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत बनकर तैयार हुआ। जिस पर...