अलीगढ़, अप्रैल 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी हरियाणा भूमि विवाद के बीच हरियाणा के किसान फसल काट ले गए और यूपी के किसान अफसरों से गुहार ही लगाते रह गए। खैर तहसील की ग्राम पंचायत ऊंटासनी के किसानों ने विवादित भूमि की पैमाइश व उस पर हुई फसल को कुर्क करने की मांग पिछले दिनों ही प्रशासन से की थी। किसानों के अनुसार करीब 889 एकड़ जमीन पर बोई गई फसल को माहौली हरियाणा के किसान काट ले गए। अलीगढ़ सीमा पर हरियाणा से सटे जिले की ग्राम पंचायत ऊंटासनी के किसानों के अनुसार वह काफी दिनों से गेहूं की फसल को लेकर एसडीएम से लेकर कमिश्नर से गुहार लगा रहे थे। करीब 889 एकड़ जमीन पर उनके द्वारा गेहूं की फसल बोई गई थी। इस जमीन पर हरियाणा जनपद पलवल के गांव हसनपुर व माहौली के किसान कब्जा किए हुए हैं। यह सभी अवैध रूप से इस जमीन का लाभ ले रहे है। किसानों की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.