अलीगढ़, अप्रैल 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व में एक याचिका की सुनवाई करते हुए कहा था कि सार्वजनिक सुरक्षा सबसे जरूरी है। अगर कोई भी धार्मिक ढांचा, चाहे वो मंदिर हो, दरगाह हो या गुरुद्वारा, अगर सड़क, पानी या रेलवे लाइन पर कब्जा करता है तो उसे हटाया जाना चाहिए। हिन्दुस्तान की टीम ने जब अलीगढ़ में पड़ताल की तो जिलेभर में कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं तो जो कहीं न कहीं विकास में बाधक बने हुए हैं। पूर्व में हाईकोर्ट के आदेश के बाद शासन जिलास्तर पर एक सर्वे कराकर रिपोर्ट भी तैयार कराई थी। जिसमें 488 धार्मिक स्थल ऐसे चिन्हित किए गए थे, जो सड़क किनारे स्थापित है। यह भी पढ़ें- बालाजी मंदिर हटाने का नोटिस, समिति में आक्रोश हालांकि इस पर कोई भी कार्यवाही नहीं हो सकी। अलीगढ़ में हिन्दुस्तान द्वारा की गई पड़ताल में सामने आया कि मंदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.