अलीगढ़, मई 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सरोवर का किनारा। शुद्ध जल में तैरती मछलियां। आसपास पेड़-पौधों पर बैठे पक्षियों की चहचहाट। इस तरह के प्राकृतिक व मनोरम दृश्य की कल्पना किसी सरोवर, झील के किनारे ही हो सकती है। वहीं अलीगढ़ में स्थित अमृत सरोवरों की बात करें तो तस्वीर बिल्कुट उलट नजर आती है। जिलेभर में जिन अमृत सरोवरों के उद्घाटन उप मुख्यमंत्री से लेकर अन्य जनप्रतिनिधियों ने किए थे। जिसे लेकर दावे तो बहुत किए गए थे लेकिन आज वही सरोवर अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे हैं। नाम जरूर अमृत सरोवर है लेकिन अमृत रूपी पानी को यह सरोवर तरस रहे हैं। यह भी पढ़ें- लाखों खर्च फिर भी मुकाम नहीं पा सका अमृत सरोवर हाल यह है कि सरोवरों में पानी की तो एक बूंद नहीं है। चारों ओर झाड़ियां उग आई हैं, गांवों का दूषित चल इन सरोवरों में एकत्रित हो रहा है। लोगों क...