नई दिल्ली, मई 21 -- Petrol Diesel Crisis:पेट्रोल-डीजल की सप्लाई को लेकर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां भले ही तमाम दावें कर रही हों, लेकिन हकीकत इससे जुदा है। अगर सप्लाई में कोई कमी नहीं है तो बाइक में पेट्रोल 100 रुपये और कार में डीजल या पेट्रोल केवल 1000 रुपये तक ही क्यों दिए जा रहे हैं। कई जगहों पर तो पंप ही ड्राई हैं। हमने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों एचपीसीएल, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम के फ्यूल की निर्बाध सप्लाई के दावों को परखा। देखिए उनके दावों और हकीकत में कितना अंतर है...निकलते ही बंद मिला पेट्रोल पंप बुधवार दोपहर दो बजे नगर पंचायत मथौली से हम कुशीनगर के लिए निकले। कस्बे से थोड़े ही दूर इंडियन ऑयल के पंप पर सन्नाटा था और आगे रस्सी से बैरिकेडिंग की गई थी। पता चला यहां तेल नहीं है। करीब एक क...