ग्राउंड रिपोर्ट: ओपीडी में 1500 मरीजों को ठंडा पानी देने के लिए सिर्फ एक वाटर कूलर
धनबाद, मई 24 -- भीषण गर्मी के बीच धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीज और उनके परिजन ठंडे पानी के लिए परेशान हैं। अस्पताल में लगे 10 वाटर कूलरों में से चार पूरी तरह खराब पड़े हैं, जबकि दो आम मरीजों की पहुंच से बाहर हैं। एक मशीन ठंडा पानी नहीं दे रही है। ऐसे में मरीजों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी ओपीडी में आनेवाले मरीजों को हो रही है। यहां रोज करीब 1500 मरीज अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए पहुंचते हैं। मेडिसिन विभाग के पास लगा 80 लीटर क्षमता का सिर्फ एक वाटर कूलर ही चालू हालत में है। उसमें भी रुक-रुक कर पानी निकलता है। तेज धूप और उमस में मरीज लंबी कतार में खड़े होकर पानी का इंतजार करते नजर आते हैं। बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं。 यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल: अनट्रे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.