फिरोजाबाद, सितम्बर 29 -- अक्तूबर माह में लखनऊ में आयोजित होने जा रही ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी सूबे में औद्योगिक विकास को धार देने का काम करेगी। जीबीसी 5.0 को लेकर जनपद स्तर पर भी तैयारी शुरू हो गई है। शासन से निर्देश मिलने पर प्रशासन और उद्योग विभाग ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को लेकर सक्रिय हो गया है। सोमवार को अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व कल्पना जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को लेकर एमओयू की समीक्षा की गई। एडीएम की समीक्षा में सामने आया कि प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को लेकर जनपद के इंडस्ट्रीज सेक्टर में 575 करोड़ के 46 एमओयू निवेशकों के साथ साइन किए गए थे, जिसमें 443 करोड़ के निवेश प्रस्ताव जीबीसी के लिए तैयार कर दिए गए हैं। इसमें 41 एमओयू कमर्शियल ऑपरेशन में आ गए हैं। अपर जिलाधिकारी ने विभ...