बरेली, मार्च 19 -- स्मार्ट सिटी बरेली में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी)-5 की तैयारियां जोरों पर हैं। अब तक 4,636 करोड़ रुपये के निवेश करार (एमओयू) हो चुके हैं, जबकि 1,539 करोड़ के प्रस्ताव प्रक्रिया में हैं, जिन्हें शीघ्र अंतिम रूप देने की तैयारी है। उम्मीद है कि जीबीसी-5 के माध्यम से जिले में निवेश और रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उपायुक्त उद्योग विकास यादव ने बताया कि शासन की ओर से जिले को 15 हजार करोड़ निवेश का लक्ष्य दिया गया है। डीएम के निर्देश पर विभिन्न विभागों को लक्ष्य आवंटित किए गए हैं। लक्ष्य पूरा करने के लिए संभावित निवेशकों से संपर्क साधा जा रहा है और उनकी समस्याओं का विभागीय स्तर पर समाधान किया जा रहा है। जिला उद्योग केंद्र की उद्यमी मित्र इशानी श्रीवास्तव के अनुसार इस बार जीबीसी में स्थापित उद्योगों, नए निवेश प्रस्तावों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.