ग्रह भी बदल सकता है हरिनाम जप
मुरादाबाद, जून 9 -- अर्द्धमौनी सर्व कल्याण ट्रस्ट ने बिहारों के मंदिर कंजरी सराय में हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया। इसमें कथा व्यास धीरशांत दास ने कहा हरिनाम में जन्म-कुंडली के ग्रह भी बदलने की शक्ति है। उन्होंने बताया नाम के जाप के प्रताप से ही अजामिल का उद्धार हुआ और गणिका को मोक्ष की प्राप्ति हुई। भगवान श्री कृष्ण ने भी गीता में कहा है कि वेद, तप, दान एवं यज्ञ से भगवान श्री कृष्ण की प्राप्ति नहीं होगी। मगर हरिनाम जप मे अटल विश्वास से ही भगवान मिलेंगे। व्यवस्था में रानी वर्मा, शोभा बंसल,सोनाली वर्मा, निगम गुप्ता, राकेश अग्रवाल, सरोज कटारिया, शालिनी गोयल, गीता, देव कुमार, प्रीति बंसल, सुनीता गुप्ता, मनी ठाकुर शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.