प्रयागराज, जून 11 -- प्रयागराज, संवाददाता। ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का मान उदया तिथि की वजह से पंद्रह जून को व्याप्त रहेगा। सोमवार के दिन अमावस्या मिलने से पर्व की महत्ता अत्यंत शुभ मानी गई है तो उस ग्रह-नक्षत्रों का योग भी शुभता में कई गुना की वृद्धि का कारक बनेगा। उत्थान ज्योतिष एवं आध्यात्म संस्थान के निदेशक पं. दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली अमावस्या के दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृष में, बुद्ध अपनी राशि मिथुन में, देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क और मंगल अपनी राशि मेष में विद्यमान रहकर दिन के महत्व को शुभकारक बना देंगे।उन्होंने बताया कि अमावस्या तिथि 14 जून को सुबह 11.14 बजे से शुरू होकर 15 जून को सुबह 8.46 बजे तक व्याप्त रहेगी। यह भी पढ़ें- शाम में परमा एकादशी पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, बढ़ेगी सुख-समृद्धि उदय कालिक अ...