नई दिल्ली, अगस्त 7 -- ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों की स्थिति को जीवन का महत्वपूर्ण आधार माना गया है। जब ग्रह शुभ फल देते हैं, तो सुख समृद्धि और सफलता आसानी से मिलती है। लेकिन कोई ग्रह अशुभ होने पर करियर रिश्ते स्वास्थ्य या मानसिक शांति में बाधाएं आ सकती हैं। हालांकि, पानी से जुड़े आसान उपायों से इन दोषों को शांत करने का प्रयास किया जा सकता है। ये उपाय घर पर आसानी से किए जा सकते हैं और नियमित अभ्यास से राहत मिलने की मान्यता है।सूर्य ग्रह की शांति का उपाय सूर्य कमजोर होने पर करियर प्रतिष्ठा पिता से जुड़े मामलों और सरकारी कार्यों में रुकावट आ सकती है। ऐसे में प्रतिदिन या विशेष रूप से रविवार को जल में लाल चंदन और लाल फूल मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। यह उपाय सूर्य दोष को शांत करने वाला माना गया है। नियमित अर्घ्य से आत्मविश्वास और सफलता में...