ग्रह दोषों से हैं परेशान? सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय जरूर करें ये उपाय
नई दिल्ली, अगस्त 15 -- सावन का महीना भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस दौरान शिवलिंग पर जल अर्पित करने से नवग्रह दोषों से राहत मिलने की मान्यता है। सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालते हैं। अगर कोई ग्रह कमजोर या पीड़ित हो, तो सावन में ग्यारह दिनों तक विशेष जल से अभिषेक करने से दोष का प्रभाव कम हो सकता है और जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती है।सूर्य दोष का उपाय सूर्य को सभी ग्रहों का पिता माना जाता है। इससे आत्मविश्वास, ऊर्जा, प्रतिष्ठा और जीवन शक्ति मिलती है। अगर सूर्य कमजोर हो, तो रोजाना शिवलिंग पर जल में लाल चंदन मिलाकर अभिषेक करें। उसी जल से सूर्य को अर्घ्य भी दें। लाल चंदन सूर्य की ऊर्जा को मजबूत करता है। नियमित रूप से यह उपाय करने से आत्मबल बढ़ता है और सूर्य दोष का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.