ग्रहण के दौरान बंद रहे मंदिरों के कपाट
वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी। खंडग्रास चंद्रग्रहण के कारण मंगलवार की सुबह ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। फाल्गुन शुक्ल पक्ष के इस खंडग्रास के मोक्ष के बाद शाम 7 बजे मंदिरों में दर्शन और पूजन का क्रम शुरू हुआ। संकटमोचन मंदिर के कपाट प्रात: आरती के बाद सुबह 9 बजे बंद कर दिए गए। इसके अलावा काशी में बड़ागणेश, दुर्गामंदिर, बाबा विश्वनाथ, कालभैरव मंदिर, बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर सहित सभी छोटे-बड़े मंदिरों में दर्शन-पूजन रोक दिया गया। ग्रहण मोक्ष के बाद मंदिरों में विधिवत शुद्धिकरण और पूजन किया गया। इसके बाद नियमानुसार संध्या और रात्रि की शयन आरती कराई गई। ग्रहण काल में श्रद्धालु कीर्तन, मंत्रजाप और साधना में लीन रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.