ग्रपं अधिकारी निलंबित, प्रधान पर एफआई के आदेश
झांसी, सितम्बर 18 -- झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता। मऊरानीपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत झांकरी में गुजरे दिनों गौ आश्रय स्थल में पशुओं के मिले शव पर बड़ी कार्रवाई हुई है। जिला पंचायत राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ पशुक्रूरता के मामले में ग्राम पंचायत प्रशासक यानी प्रधान पर एफआईआर के आदेश दिए हैं। ग्राम पंचायत झांकरी में गौ आश्रय स्थल है। यहां पिछले दिनों बड़ी लापरवाही सामने आई थी। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने की थी। जिलाधिकारी के आदेश पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा नामित जामिनी भटट् नायब तहसीलदार ने 16 सितंबर को अस्थायी गौ आश्रय स्थल झांकरी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्ष में स्थल पर ताला मिला था। तुरंत ग्राम पंचायत से केगर टेकर बुलाकर खुलवाया गया। जहां मौके पर लगभग 45 गौवंश पाए गए। अधिकतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.