ग्रन्थ मल्होत्रा का एस्ट्रोनॉमी कार्यक्रम में चयन
प्रयागराज, जुलाई 29 -- प्रयागराज। जिले के ग्रन्थ मल्होत्रा ने देश के प्रतिष्ठित टीआईएफआर-एचबीसीएसई के एनआईयूएस एस्ट्रोनॉमी-2026 कार्यक्रम में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। देशभर से हजारों आवेदनों में केवल 41 छात्रों का चयन हुआ, जिनमें ग्रन्थ उत्तर प्रदेश से एकमात्र छात्र प्रतिनिधि हैं। वर्तमान में वह आईआईटी जोधपुर में बीएससी (फिजिक्स) के छात्र हैं। उन्होंने हाईस्कूल टैगोर पब्लिक स्कूल, प्रयागराज तथा इंटरमीडिएट पं.रामचंद्र मिश्रा मेमोरियल पब्लिक स्कूल जॉर्जटाउन से किया है। उनके पिता सौरभ मल्होत्रा टैगोर पब्लिक स्कूल में शिक्षक हैं, जबकि माता कीर्ति मल्होत्रा ग्रहणी हैं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.